April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बांद्रा थाने पहुंचीं रिया, सुशांत की बहन के खिलाफ दिया बयान

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पूरी तरह से एक्शन में है। ड्रग्स मामले में शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद अब रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

इसी कड़ी में एनसीबी ने रिया को सोमवार को भी पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया था। लंबी पूछताछ के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कार्यालय से निकलीं। सुशांत की मौत मामले से संबंधित जांच के तहत रिया को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

इससे पहले रविवार को अभिनेत्री ने कई अहम बातों को कबूल किया था। उधर सीबीआई भी मामले की जांच में जुटी हुई है। रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत की है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने को लेकर यह शिकायत की है।

Share to...