April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी प्यारे मियां यहां से पकड़ाया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चाइल्ड सैक्स रैक्ट के मुख्य अभियुक्त प्यारे मियां को गिरफ्तार कर लिया है। प्यारे मियां को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। श्रीनगर पुलिस ने प्यारे मियां को पकड़ा, वहीं मामले में कानूनी कार्यवाही के लिए भोपाल पुलिस की टीम श्रीनगर पहुंच चुकी है।

बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी प्यारे मियां को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है। प्यारे मियां फरार था और उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। पुलिस को फरार प्यारे मियां उर्फ अब्बा के श्रीनगर में होने की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिस के सहयोग से फरार अभियुक्त प्यारे मियां को पकड़ा गया।

इस मामले में भोपाल पुलिस की टीम जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंच चुकी है। जहां प्यारे मियां की विधिवत गिरफ्तारी के साथ ही अन्य कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इससे पहले प्यारे मियां के मैरिज हॉल पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया और उसकी संपति को जमींदोज कर दिया गया था।

गौरतलब है कि भोपाल में अखबार चलाने की आड़ में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का मामला सामने आया था। इस मामले में पत्रकार प्यारे मियां पर नाबालिग लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया। इस केस के सामने आने के बाद प्यारे मियां फरार हो गया था। इसके अलावा इस मामले में पुलिस ने अब तक 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्यारे मियां की सेक्रेटरी, ड्राइवर, उनका एक सहयोगी और पीड़िता में से एक की दादी को गिरफ्तार किया है।

Share to...