फ्रांस भारतीय छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए उसने अपनी सीमाओं को खोल दिया है। इसके साथ फ्रांस ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। फ्रांस ने टैलेंट पासपोर्ट धारकों को आमंत्रित किया है।
इसके लिए मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोच्चि में 7 फ्रांसीसी वीजा सेंटर केंद्र अगस्त में चालू हो गए हैं। यहां भारतीय वीजा नियमों और कांसुलर टीमों की सुरक्षा का अनुपालन करते हुए चुनिंदा वीजा आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
बीते एक महीने पहले ही भारत में नियुक्त फ्रांस के राजदूत एमैनुएल लेनेन ने कहा था कि उनका देश भारतीय छात्रों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कोरोना वायरस महामारी खत्म होने के बाद वीजा देना शुरू किया जाएगा।
फ्रांसीसी दूतावास द्वारा फ्रेंच – भविष्य की भाषा विषय पर आयोजित एक वेब सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि कोविड-19 से ठीक पहले हमने उच्चतर शिक्षा के लिये भारत से फ्रांस जाने वाले 10,000 छात्रों की संख्या का रिकार्ड बनाया था। हम कोविड-19 संकट खत्म हो जाने के बाद कई और कीर्तिमान बनाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
राजदूत ने कहा था कि भारतीय छात्रों का स्वागत है और अगले साल हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत से काफी संख्या में छात्र अध्ययन के लिये फ्रांस जाएं। जो कुछ जरूरी होगा हम करेंगे। इसका मतलब है कि शुरूआत में कुछ हफ्तों का ऑनलाइन अध्यापन हो, हम ऐसा करेंगे लेकिन मैं इस बारे में बहुत आश्वस्त हूं कि ऑनसाइट फ्रांस में अध्यापन बहुत जल्द बहाल हो जाएगा।
उन्होंने कहा था कि मैं बहुत आश्वस्त हूं कि बहुत जल्द हम भारत के मित्रों के लिये वीजा जारी करने जा रहे हैं। छह लाख से अधिक छात्र 6,000 अध्यापकों से फ्रेंच सीख रहे हैं। ऐसा इसलिए है कि दोनों देशों के बीच एक साझा इतिहास है। राजदूत ने फ्रेंच को भविष्य की भाषा बताते हुए कहा था कि यह भारत जैसे देश में कहीं अधिक महत्वपूर्ण है जो अपनी भाषाई विविधता के लिए और इसका सम्मान करने के लिए जाना जाता है। बता दें कि सितंबर के अंत में लगभग 118 भारतीय छात्र फ्रांस जाने की तैयारी में हैं। क्योंकि ये सभी वहां के एक स्कूल में अंग्रेजी भाषा के सहायक हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित