April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फोर्ब्स की लिस्ट में भारत भ्रष्टाचार में नंबर वन, कुमार विश्वास कहा है ना नंबर वन

नई दिल्ली। फोर्ब्स ने एशिया के सबसे भ्रष्ट देशों की एक सूची जारी जो सोशल मीडिया पर बहस की वजह बनी हुई है, हालांकि जो स्टोरी फोर्ब्स ने शेयर की है वह मार्च 2017 की है। इसमें भारत को सबसे भ्रष्ट देश बताया गया है और पाकिस्तान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारत, दूसरे पर वियतनामए तीसरे पर थाईलैंड चौथे पर पाकिस्तान और पांचवें नंबर पर म्यांमार है।

इसमें लिखा गया है कि ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के 18 महीने के सर्वेक्षण से पता चलता है कि अभी बहुत काम होना बाकी है। फोर्ब्स ने अपनी सूची पर भारत के बारे में कहा है कि यहां 6 सार्वजनिक सेवाओं में से 5. स्कूलों, अस्पतालों, आईडी दस्तावेज, पुलिस और उपयोगिता सेवाएं. आधे से ज्यादा उत्तरदाताओं को रिश्वत का भुगतान करना पड़ा है हालांकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लड़ाई ने एक जगह जरूर बनाई है, 53ः लोगों का मानना है कि वो काफी अच्छी तरह आगे से जा रहे हैं।
फोर्ब्स के ट्वीट को कुमार विश्वास ने भी ट्वीट किया है। कुमार विश्वास ने लिखा है कि पहले ही कहा था कि नंबर वन बना दूंगा, बना दिया। इसे पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष माना जा रहा है।
हालांकि सवाल यह भी है कि फोर्ब्स ने अपनी पुरानी स्टोरी को आज ट्वीट क्यों किया। एक तरफ जहां नोटबंदी को लेकर सरकार पर सवाल उठ रहे हैं ऐसे में इस लिस्ट का दोबारा जारी होना भी चर्चा का विषय है।

Share to...