स्विस स्टार रोजर फेडरर ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत लिया है। रविवार को फाइनल में उन्होंने क्रोएशिया के वर्ल्ड नंबर-6 मारिन सिलिक को मात दी। 36 साल के फेडरर ने 20वें ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब पर कब्जा कर अपने ही रिकॉर्ड को और पुख्ता कर लिया। इस आंकड़े को छूने वाले वह पहले पुरुष टेनिस खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही उन्होंने छठा ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल हासिल कर रॉय इमर्सन ऑस्ट्रेलिया और नोवाक जोकोविच सर्बिया की बराबरी कर ली। इन दोनों के नाम 6-6 ऑस्ट्रेलियन ओपन सिंगल्स खिताब है।
फेडरर ने मारिन सिलिक को 3 घंटे 3 मिनट 19 सेकंड तक चले मुकाबले में 6-2, 6-7, 5-7, 6-3, 3-6, 6-1 से मात दी। 29 साल के सिलिक एक बार फिर फेडरर के अनुभव के आगे परास्त हो गए। मजे की बात यह है कि पिछले साल इसी सिलिक को हराकर फेडरर ने 19वें ग्रैंड स्लैम टाइटल पर कब्जा जमाया था। तब फेडरर ने विंबलडन फाइनल में सिलिक को 6-3, 6-1, 6-4 से मात दी थी।
फेडरर ने रचा इतिहास, 20वें ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमाया

More Stories
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे