कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्डकप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस की टीम शानदार खेल के दम पर मोरक्को को 2-0 से हराकर फायनल में पहुँच गई हैं। इस जीत के साथ ही फ्रांस ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह पक्की कर ली हैं। अब कतर के लूसेल स्टेडियम में 18 दिसम्बर रविवार को फाइनल में फ्रांस के मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। इस हार के साथ अफ्रीकी टीम मोरक्को का पहली बार फाइनल में पहुँचने का सपना चकनाचूर हो गया।
सेमीफाइनल मैच में गोल इस तरह हुए
पहला गोल: 5वें मिनट में फ्रांस के डिफेंडर थियो हर्नांडेज ने पहला गोल दागा।
दूसरा गोल: 79वें मिनट में यह गोल रैंडल कोलो मुआनी ने किया
दो गोल करने के बाद फ्रांस की टीम ने आक्रमकता जारी रखी और मोरक्को को गोल नही करने दिया और मुकाबला जीतकर फाइनल में पहुँच गई।
फ्रांस की टीम ने यह मुकाबला जीतकर लगातार दूसरी और ओवरऑल चौथी बार फाइनल में एंट्री कर ली है। इससे पहले फ्रांस ने तीन बार फाइनल खेला, जिसमें दो बार 1998 और 2018 में खिताब जीता है, जबकि 2006 में उपविजेता रही थी। फ्रांस की टीम दो बार तीसरे और एक बार चौथे नंबर पर भी रही है। इस बार फ्रांस की टीम कुल सातवीं बार टॉप-4 में पहुंची है।
मोरक्को टीम का इतिहास रचने का सपना टूटा
दूसरी ओर मोरक्को की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी।वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम भी है। यदि मोरक्को टीम सेमीफाइनल में जीतती, तो वह बड़ा उलटफेर करते हुए फाइनल खेलने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनते हुए इतिहास भी रच रच सकती थी। हालांकि हार के साथ ही उसका यह सपना टूट गया है।
