बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चल रही तल्खियों के बीच प्रशांत किशोर को जनता दल यूनाइटेड ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। नागरिकता कानून समेत कई मुद्दों पर प्रशांत किशोर सीएम नीतीश कुमार की आलोचना करते रहे हैं।
एक दिन पहले जब नीतीश कुमार ने कहा कि अमित शाह के कहने पर उन्हें प्रशांत किशोर पार्टी में रखा था तो, इसे लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने उन्हें झूठा बता दिया था। प्रशांत किशोर के साथ-साथ जेडीयू ने पवन वर्मा को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पवन वर्मा बीजेपी-जेडीयू के बीच हुए समझौते पर सवाल उठाए थे।
इस बीच पार्टी से निकाले जाने के बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा। प्रशांत किशोर ने निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि आपका धन्यवाद नीतीश कुमार। मेरी शुभकामना है कि बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बरकरार रहने के लिए आपको मेरी शुभकामनाएं।
पवन वर्मा ने ट्वीट किया कि आपका और आपकी नीतियों का बचाव करने की मेरी लगातार बढ़ती स्थिति से मुझे मुक्त करने के लिए नीतीश कुमार जी धन्यवाद। मैं आपको किसी भी कीमत पर बिहार का मुख्यमंत्री बनने की आपकी महत्वाकांक्षा के लिए शुभकामना देता हूं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित