April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रदेश में चाइनीज मांजा बेचने वालों पर लगेगी रासुका: डॉ नरोत्तम मिश्रा गृह मंत्री

भोपाल: चाइनीज मांजा बेचने वालों के खिलाफ अब पुलिस और भी कठोर कार्यवाही करेगी। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि अब चाइनीज मांजा बेचने वालों के खिलाफ और भी कठोर कार्यवाही कि जाएगी । उनके खिलाफ रासुका की भी कार्यवाही की जाएगीम

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। उज्जैन में चाइनीज मांजा बेचने वालों के खिलाफ कितनी कठोर कार्यवाही की गई है यह सबने देखा है। उनके मकान तक जमींदोज कर दिए गए हैं। यह कार्यवाही का एक पार्ट था। मकर संक्रांति पर्व आ रहा है इसलिए पतंगबाजी भी ज्यादा होगी।इसलिए में पतंग व्यवसाइयों को पहले ही चेतावनी दे रहा हु की चाइनीज मांजा बेचने की सोचे भी नही। नही तो ऐसी कठोर कार्यवाही की जाएगी कि नजीर बनेगी। उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही करने जैसा कदम भी उठाया जाएगा।

गृह मंत्री ने चाइनीज मांजा बेचने वालों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि बरखुर्दार हो जाओ खबरदार,चाइनीज मांजा बेचने की गलती भी मत करना।

विदित हो कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के उज्जैन में चाइना डोर रील के साथ पकड़ाए दो आरोपियों के घरों को पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया था। उज्जैन में कलेक्टर ने चाइना मांझा बेचने व रखने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है। जिसके उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की थी क्योंकि उज्जैन में पिछले साल एक छात्रा की चाइना डोर से गला कटने से मौत हो चुकी हैं वहीं कई लोग घायल भी हुए थे।

आज गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने चाइनीस भांजा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही है और कहां है प्रदेश में चाइनीस मांझा मांझा बेचने वालों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी।

Share to...