April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रदेश का पहला ड्रोन मेला, इन शहरों में खुलेंगे ड्रोन स्कूल

ग्वालियर में मध्य प्रदेश का पहला ड्रोन मेला का शुभारंभ एमआईटी संस्थान के मैदार में शनिवार को चल रहा है। ड्रोन मेला का शुभारंभ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने किया है। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आपातकाल में यह ड्रोन संजीवनी की तरह काम करते हैं।

इतना ही नहीं यह खेतों में कीटनाशक का छिड़काव से लेकर सीमा पर सुरक्षा तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि इस ड्रोन मेला से तकनीकी क्षमताओं का विकास तो होगा ही साथ ही यह रोजगार के भी अवसर खोलेंगे। उन्होंने इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर व सतना में 5 ड्रोन स्कूल खोलने की घोषणा भी की। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने इसे कृषि क्षेत्र में बहुउपयोगी बताया है। मेला में प्रारंभिक तौर पर 11 कंपनियों के ड्रोन का प्रदर्शन किया गया था। इसमें से ज्यादातर कृषि आधारित थे।

Share to...