April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पूर्व सीएम उमा भारती पहुँची महाकाल के दरबार, पूजा अर्चना कर किया बाबा का अभिषेक

हीना तिवारी, उज्जैन: महाशिवरात्रि पर आज हर-हर महादेव, बम-बम भोले जय महाकाल के उद्घोष से गूंज रहा है पूरा उज्जैन। वह इसलिए क्योंकि यह महाकाल की नगरी है। दक्षिणेश्वर शिवलिंग महाकालेश्वर में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ-साथ अभिषेक करने के लिए लंबी कतार लगाए खड़े हुए हैं। वहीं दूसरी ओर इस महापर्व पर बड़े-बड़े वीआईपी भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने से नहीं चूक रहे हैं। कई बड़ी हस्तियां भी बाबा महाकाल के दरबार मे हाजिरी लगाने पहुँची है। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी आज महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान श्री महाकाल का आशीर्वाद लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने श्रद्धालुओं के दर्शन का भी ध्यान रखा। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रत्येक बार की तरह इस बार भी भगवान शिव का आशीर्वाद लेने उज्जैन बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं थीं। उन्होंने सर्वप्रथम महाकाल के गर्भगृह में पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ शिवलिंग का अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने नंदी हाल में बाहर बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया और मंत्र जाप किया। गर्भगृह में प्रवेश के दौरान और पूजा अभिषेक के दौरान उमा भारती ने इस बात का भी ध्यान रखा कि बाहर लाखों की तादात में दर्शन के लिए खड़े श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसलिए उन्होंने अपने साथ गर्भगृह में प्रवेश कर रहे सुरक्षा गार्डों को अंदर आने से रोक दिया और साथ ही यह भी हिदायत दी वह शिवलिंग के सामने से हट जाएं ताकि दूर से दर्शन कर रहे भक्तों को किसी प्रकार की अड़चन न हो।

आज महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन पूजन करने के लिए बाबा महाकाल के दरबार उज्जैन पहुँचे हैं कतार में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे और बाबा के दर्शन पूजन कर रहे हैं।

Share to...