April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव नतीजे आज मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8:00 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। त्रिपुरा में 16 फरवरी जबकि मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी। नागालैंड में विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा वही मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है। जनता का जनादेश ईवीएम में कैद है। वही ईवीएम अब खुलने जा रही है।

2024 चुनाव से पहले यह एक अहम पड़ाव है जो सभी पार्टियों के लिए एक बड़ा रियलिटी चेक साबित होने वाला है। बीजेपी को सत्ता वापसी की चुनौती है, तो कांग्रेस को अपने वजूद की लड़ाई लड़ी है। टीएमसी पूर्वोत्तर में अपनी सेंधमारी करना चाहती है तो कई क्षेत्रीय दल बड़ी महत्वाकांक्षा के साथ चुनाव लड़े हैं।आज किसका राजतिलक होगा और किसे जनता नकारेगी, यह कुछ घंटों में साफ हो जाएगा। लेकिन सभी पार्टियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा है और आज ईवीएम के खुलते ही परिणाम सामने आएंगे।

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में 16 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान हुआ। 86.10 % मतदान हुआ था। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सहायक लिस्ट कांग्रेस के गठबंधन ने 43 और 13 सीटों पर चुनाव लड़ा वही तथा पार्टी ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा है इस तरह राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला आज जनता का फैसला आ जाएगा और जनता की राजतिलक करती है यह स्पष्ट हो जाएगा।

मेघालय में 27 फरवरी को 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ 85 दशमलव 27% वोटिंग हुई।

नागालैंड की 16 जिलों की 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को 85.90% वोटिंग हुई। यहां पिछली बार से 10% ज्यादा वोटिंग हुई। 10 फरवरी को अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार खेकाशे सुमी ने नामांकन वापस ले लिया था जिसके बाद भाजपा कैंडिडेट कजेतो किनिमि को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।

सुबह 8 बजे से तीनों ही राज्यो में काउंटिंग शुरू हो गई हैं। तीनो ही राज्यो में काउंटिंग चल रही हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही हैं। फिलहाल काउंटिंग जारी हैं और कुछ घण्टो में ही स्थिति स्पष्ठ हो जायेगी की किसके सर ताज सजेगा।

Share to...