खरगोन: मप्र के खरगोन जिले के झिरन्या थाना क्षेत्र के अम्बाडोचर और खुशियाला गांव के बीच जंगल में खेत में टाइगर देखने से हडकंप मच गया। टाइगर की सूचना मिलते ही लोगो की भीड जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन और पुलिस विभाग के लोग मौके पर पहुंच गये। प्रयास किये जा रहे है की टाइगर वापस लौट जाये। बताया जा रहा है की पानी की तलाश में महाराष्ट्र सेंचुरी के जंगल से टाइगर भटककर पहुंचा है। महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके से टाइगर जिले की सीमा में आ गया।
खरगोन के डीएफओ प्रशांत सिंह ने मोबाइल पर टाइगर के होने की पुष्टि की है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ के साथ झिरन्या तहसीलदार और वन और पुलिस का अमला मौजूद है। इंदौर से राला मंडल की रेस्क्यू टीम को भी वन विभाग ने सूचना दे दी है। हालांकि उम्मीद लगाई जा रही है की महाराष्ट्र के सेन्चुरी से पहुंचा टाइगर वापस लौट जायेगा।
मौके पर मौजूद वन विभाग का अमला और प्रशासन के लोग टाइगर पर नजर रखे हुए है। झिरन्या थाना क्षेत्र के अम्बाडोचर और खुशियाला गांव के बीच की घटना बताई जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि झेडिंया गांव के पास भी टाइगर घूम रहा है।
फिलहाल वन अमला व प्रशासन अमला नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को खेत मे नही जाने की सलाह दी गई हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित