नई दिल्ली। आतंकियों की घुसपैठ कराने में नाकाम रहने पर पाकिस्तान बौखला गया है। इस बौखलाहट में पाकिस्तान ने बॉर्डर पर करीब 40 जगहों पर फायरिंग की। इस फायरिंग में बीएसएफ का जवान शहीद हो गए, वहीं आम नागरिकों की भी मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं। फायरिंग की वजह से पूरे इलाके में दहशत हैं। लोगों को सुरक्षाबलों की बख्तरबंद गाडियों से सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा रहा हैं।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहां केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह हाल जानने पहुंचे। पाकिस्तान ने इस साल आज तक 71 बार सीजफायर तोड़ा है। आतंकी हाफिज सईद को साहेब कहकर क्लीन देने वाले पाकिस्तान को अमेरिका ने कड़ी फटकार लगाई है। अमेरिका मुंबई हमले के मास्टरमाइंड सईद पर कड़ा केस चलाने की बात कही है।
पाक कर रहा फायरिंग, एक जवान शहीद, दो नागरिकों की मौत

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित