इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अफसरों ने एक भारतीय को अरेस्ट किया है। पाक मीडिया के अनुसार इस भारतीय नागरिक के पास ट्रैवल डॉक्युमेंट पूरे नहीं थे। पाक अफसरों ने भारतीय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंडियन को पाकिस्तान के एफ-8 एरिया से अरेस्ट किया गया है।
इंडियन नेशनल के खिलाफ फॉरेन एक्ट के आर्टिकल 14 के तहत केस दर्ज किया गया है। इंडियन को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में भारतीय की गिरफ्तारी इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की तरफ से इंडियन नेवी के पूर्व अफसर कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक के बाद हुई है।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण