April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पाकिस्तान की हिम्मत नहीं होगी कि वह कारगिल जैसा दुस्साहस करे : रावत

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान 1999 की कारगिल जैसी घुसपैठ को दोहराने की हिम्मत नहीं करेगा क्योंकि वह इसके परिणाम देख चुका है और सशस्त्र सेनाएं सीमाई इलाकों में कड़ी निगाह बनाए हुए हैं।
ऑपरेशन विजय के बीस साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से इतर जनरल रावत ने पत्रकारों से कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसकी हम निगरानी नहीं कर रहे हैं। हमारे टोही दल कड़ी निगाह बनाए हुए हैं और हम इलाकों में निरंतर गश्त कर रहे है।
उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि पाकिस्तान फिर कोई ऐसा प्रयास करेगा क्योंकि वे इसका परिणाम देख चुके हैं। मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं, आने वाले दिनों और सालों में पाकिस्तान किसी तरह की घुसपैठ का प्रयास नहीं करेगा।

Share to...