पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को संघाई कॉपरेशन ऑर्गेनाइजेशन समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, इसकी मेजबानी भारत कर रहा है।
विदेश मंत्रालय ने इस साल भारत में एससीओ के सदस्य देशों के प्रधानमंत्रियों की बैठक में इमरान खान को आमंत्रित किये जाने के प्रश्न पर कहा कि सभी 8 देशों और 4 पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने चीन द्वारा यूएनएससी में बंद दरवाज़े के पीछे कश्मीर पर अनौपचारिक चर्चा किए जाने पर भी बयान दिया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने चीन द्वारा यूएनएससी में बंद दरवाज़े के पीछे कश्मीर पर अनौपचारिक चर्चा किए जाने पर कहा कि इस मंच का दुरुपयोग करने की यह कोशिश पाकिस्तान द्वारा एक यूएनएससी सदस्य के ज़रिये की गई थी। यूएनएससी का बहुत बड़ा हिस्सा इस विचार का था कि इस तरह के मुद्दों पर चर्चा के लिए यूएनएससी सही मंच नहीं है, और इन पर द्विपक्षीय चर्चा होनी चाहिए।

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान