पंजाब के जिस इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोका गया वह फिरोजपुर जिला काफी संवेदनशील माना जाता है। पाकिस्तान की सीमा से सटा होने की वजह से यहां हमेशा सख्ती रहती है। जिस इलाके में प्रधानमंत्री मोदी का काफिला रुका था, वह जगह भी पाकिस्तान सीमा से महज कुछ किमी दूरी पर है। इस क्षेत्र में कई बार टिफिन बम और विस्फोटक भी बरामद हो चुके हैं।
नवंबर में दिवाली से पहले भी भारत-पाक सीमा के गांव से पुलिस ने टिफिन बम बरामद किया था। यहां से हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए जा चुके हैं और अब फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल ने सतलुज नदी से एक पाकिस्तानी नाव बरामद की है। बरामदगी के वक्त यह नाव खाली थी। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह नाव यहां कब आई, इसमें कौन लोग सवार थे और इसे यहां लाए जाने का मकसद क्या था।
बीएसएफ का इस बोट के पाकिस्तानी होने का दावा इसलिए है, क्योंकि जिस जगह यह बोट मिली है, वहां सतलुज नदी पाकिस्तान से निकलकर भारत में दाखिल होती है। यह नाव पाकिस्तान की तरफ से नदी के बहाव के साथ आई है। हालांकि यह नाव अचानक ही आ गई या किसी ने जानबूझकर किसी मकसद से भेजी है, इसे लेकर जांच जारी है। जांच में जुटी बीएसएफ ने अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित