पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी में एक ट्रेन हादसा हुआ है। बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस ट्रेन में कुल 24 बोगियां थीं। घटना मोयनागुरी पार करने के बाद हुई। यह ट्रेन पटना से गुवाहाटी जा रही थी। अलीपुरद्वार डीआरएम, एसपी और डीएम सभी मौके पर पहुंचे हैं और बचाव कार्य चालू हो चुका है।
इतने बड़े हादसे के बाद रेलवे ने घायलों के परिजनों के लिए 2 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 03612731622, 03612731623 इन 2 नंबरों पर डायल करके जानकारी ले सकते हैं। आपको बता दें कि ट्रेन नंबर यूपी 15633 के 6 कोच पटरी से उतर गए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जल्द से जल्द घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन के भी आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इस ट्रेन को रात 12ः30 बजे तक गुवाहटी पहुंचना था लेकिन उससे पहले ही यह बड़ा रेल हादसा हो गया। इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं उसका आंकड़ा अभी रेलवे की ओर से जारी नहीं किया गया है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित