सीबीएसई 12वीं के नतीजों पर सस्पेंस को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने देशभर के विद्यार्थियों को आश्वासन देते हुए कहा है कि फ्रिक की बात नहीं है, किसी भी छात्र के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। रिजल्ट समय पर घोषित होंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश को लेकर विद्यार्थियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
इससे पहले नतीजों के ऐलान को लेकर अपडेट यह थी कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मॉडरेशन पॉलिसी पर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकता है। बोर्ड शीर्ष अदालत में एसएलपी दायर करेगा। अगर ऐसा होता है तो 12वीं के छात्रों को नतीजों के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, जबकि पहले बताया जा रहा था कि रिजल्ट इस हफ्ते के आखिर में आ सकते हैं। बुधवार को सीबीएसई और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बीच इस मुद्दे को लेकर बैठक भी हुई।
बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी लीगल टीम को एसएलपी के साथ सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए कहा है। बोर्ड हाईकोर्ट का आदेश पढ़ने के बाद 2 दिन के भीतर यह याचिका दायर कर सकता है।
मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को मुश्किल प्रश्नों के लिए ग्रेस मार्क्स देने संबंधी अपनी मॉडरेशन पॉलिसी सत्र 2016-17 के लिए जारी रखने का अंतरिम आदेश दिया है। इस पॉलिसी को खत्म करने के लिए हाल ही में सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी किया था जिसे कुछ अभिभावकों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
परिणाम को लेकर फ्रिक की बात नहीं, किसी के साथ नहीं होगी नाइंसाफी : जावड़ेकर

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा(TET) 2024 की तारीख हुई जारी, इस तारीख से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी शुरू
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण