April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पति के दोस्तों ने किया महिला के साथ दुष्कर्म, फिर दोस्त को उतारा मौत के घाट

मध्यप्रदेश के विदिशा के लातारी गांव में 2 लोगों ने अपने दोस्त की पत्नी को ही हवस का शिकार बनाया। महिला के पति ने जब विरोध किया, तो उसे मौत के घाट उतार दिया। पति ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जिन दोनों को वह अपने घर में ला रहा है, वे ही उसकी पत्नी के साथ इतना घिनौना अपराध करेंगे। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की खोज में जुट गई है।
मामला मुरवास थाना क्षेत्र का है, जहां दुष्कर्म की ये घटना सामने आई है। लातारी गांव में बीती रात आरोपी सुनील कुशवाह और मनोज अहिरवार ने पीडि़त महिला के घर पर पति नर्मदा के साथ शराब पी थी। सुनील और मनोज, नर्मदा के दोस्त थे। ये तीनों मिलकर पार्टी कर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान एक आरोपी सुनील ने महिला को घर के बाहर एक झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़त महिला ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में यह बात बताई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
महिला ने बताया कि जब दुष्कर्म के बारे में उसके पति नर्मदा को पता चला, तो उसने इसका विरोध किया। तीनों के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान दोनों आरोपियों ने मिलकर नर्मदा की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इसके बाद महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की शिकायत के बाद मुरवास पुलिस ने दोनों आरोपी सुनील और मनोज के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है।

Share to...