Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव (Election) में ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने आदेश दिया है। कोर्ट का कहना है कि (Triple Test) ट्रिपल टेस्ट नियम से ही आरक्षण तय किया जाए। मप्र ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्य भी इसका पालन करें। कोर्ट ने इस आदेश के साथ ही राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिका का निराकरण कर दिया है।
राज्य सरकार ने कोर्ट में कहा कि पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर जो अध्यादेश लागू किया गया था, उसे वापस ले लिया गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि 2010 में दिए कृष्णामूर्ति मामले में दिए आदेश के तहत ओबीसी आरक्षण तय किया जाए। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। भारत के लिए वेंकटेश अय्यर को वनडे डेब्यू का मौका मिला है। वेंकटेश अय्यर मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं। वह सीए की तैयारी कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि सरकार की तो घोषणा करने की आदत पड़ गई है। उन्होंने नई शराब नीति पर सरकार को घेरते हुए कहा कि इस दृष्टि से सरकार ने शराब नीति बनाई, लोगों को पिलाओ, नशे में रखो, ताकि उनको सच्चाई समझ न आए।
कमलनाथ आज छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचे। पिछले दिनों जिले में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से प्रभावित तामिया और हर्रई ब्लॉक के प्रभावित गांवों का दौरा किया। कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि तामिया हर्रई ब्लॉक के 40 गांव में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। अब मेरा प्रयास रहेगा कि भोपाल जाकर इनको मुआवजा जल्दी से जल्दी दिलाऊं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित