टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज के पहले वनडे में आज टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल ने दोहरा शतक मारकर धमाल मचा दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे में शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया। शुभमन गिल ने धमाल मचाते हुए अपना दोहरा शतक बनाया। गिल ने 149 गेंदों पर 208 रनों की यादगार पारी खेली।
तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने बल्लेबाजी चुनी और यह फैसला सही साबित हुआ और टीम इंडिया ने शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया और न्यूजीलैंड को 350 रनों के लक्ष्य दे दिया।
टीम इंडिया की और से शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक बनाया। गिल ने 149 गेंदो पर 208 रन बनाए। 49वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया। कप्तान रोहित शर्मा ने 34 रन,सूर्यकुमार यादव ने 31,हार्दिक पांड्या ने 28 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की और से शिपले ने 2,मिचेल ने 2,लौकी फर्गुसन 1,टिकनर 1 और सेंटनर ने 1 विकेट हासिल किया।
वही 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की हालत खराब हैं। बल्लेबाजो के बाद गेंदबाज भी न्यूजीलैंड टीम पर हावी है और शानदार प्रदर्शन कर रहें हैं। न्यूजीलैंड ने 131 रनों पर 6 विकेट खो दिए हैं। न्यूजीलैंड की और से फिन एलेन ने 40 रनों की पारी खेली और शार्दूल ठाकुर का शिकार बन पैवेलियन लौट गए। भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड टीम पर भारी पड़ रहे हैं और एक के बाद एक विकेट चटकाते जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक न्यूजीलैंड टीम ने 29 ओवर में
6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं और खेल जारी हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित