एशियन गेम्स 2018 का नौवां दिन एथलेटिक्स में भारत के लिए सफलता से भरा रहा भारत ने एथलेटिक्स के मुकाबलों में सोमवार को एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते भारत के लिए स्वर्ण पदक पुरुष वर्ग की जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने 88.06 मीटर का थ्रो फेंककर जीता भारत के लिए एथलेटिक्स के तीन रजत 400 मीटर बाधा दौड़ में धारुन अय्यासामी महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेस इवेंट में सुधा सिंह और महिलाओं की लांग जंप में नीना वरकिल ने जीते फाइनल रेस में धारुन अय्यासामी ने 48.96 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया जबकि सुधा ने 9:40-0.3 के समय के साथ रजत अपने नाम किया भारत एशियन गेम्स में अब तक आठ स्वर्ण सहित 41 मेडल जीत चुका है बैडमिंटन के सिंगल्स वर्ग में सिंधु ने फाइनल में स्थान बनाकर स्वर्ण या रजत पदक सुनिश्चित कर लिया है दूसरी ओर साइना नेहवाल को सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा सिंधु का फाइनल में चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से मुकाबला होगा केनाइंग के पुरुष ज्ठत् 1,000 इवेंट में 4-54.198 के समय के साथ भारत को पांचवें स्थान पर रहना पड़ा भारत को रेपचेज राउंड में जाना पड़ा हालांकि इस राउंड में भारत ने दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया हॉकी के महिला वर्ग के पूल बी के मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को आसानी से 5-0 से हराया मैच में भारत की रानी रामपाल ने तीन गोल दागे
नौवें दिन नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण

More Stories
Madhya Pradesh Districts Updates: भोपाल से शुरू हुआ ट्रॉफी टूर, 19 नवंबर को भोपाल में होगा टूर्नामेंट का आगाज
Health Challenges Updates: शराब, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का भी बढ़ा खतरा, जानिए क्या कहती है एनएफएचएस-6 की ताजा रिपोर्ट
Festival Highlights Updates: आंवला नवमी पर होलकर कालीन मंदिर में सजेगा भव्य दरबार, पूरी रात चलेगा भंडारा