April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

व्यवसायी को मिला बेशकीमती 9.64 कैरेट का हीरा

बालकृष्ण तिवारी, पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती से इन दिनों बेशकीमती हीरे निकल रहे हैं। आज नोयडा के व्यवसायी मीना राणा प्रताप को सिरस्वहा की उथली खदानों में बेशकीमती 9.64 कैरेट का जेम्स क़्वालिटी का हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख वताई जा रही है। कर्मचारियों ने ईमानदारी की मिशाल पेश की मालिक की अनुपस्थिति में हीरा मिलने पर मालिक को तुरंत सूचना दी । हीरे को आगामी नीलामी में रखा जाएगा, जिसमें देश भर से आये व्यापारियों द्वारा बोली लगाई जाएगी और टैक्स काटकर हीरा मालिक को बकाया रकम दी जाएगी ।

मीना देवी के पति राणा प्रताप बताते है कि पत्नी मीना के नाम पर पट्टा बनवाया । नोयडा मै मेरा बिल्डिंग मटेरियल का काम है और मेरे यहाँ कई वर्षों के पन्ना के 3 लोग काम करते थे उन्होंने बताया कि पन्ना में हीरा मिलते है फिर में जनवरी में पन्ना आया और खदान लगाई जनवरी में ही 4 कैरेट का हीरा मिला और आज बड़ा हीरा मिला है । इससे मिलने वाले पैसे को मंदिरों में दान करूंगा अपने बच्चो की परवरिश में खर्च करूंगा और जो मेरे कर्मचारी है उनकी ईमानदारी को देखते हुए खदान में पार्टनर करूंगा ।

हीरा पारखी ने बताया कि मीना देवी के नाम से पट्टा बनवाया गया था और आज इन्होंने 9.64 कैरेट का हीरा, हीरा कार्यालय में आकर जमा किया है हीरा जेम्सः क़्वालिटी का है आगामी नीलामी में रखा जाएगा ।

Share to...