रंग कोई भी हो उससे जाति और धर्म का भेद करना गलत, एकता सर्वोपरी : नूरी खान
अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य नूरी खान ने हिन्दू समाज की धार्मिक यात्रा में भगवा वस्त्र पहनकर ओम नमः शिवाय के जयकारे लगाए यह मामला तुल पकड़ता जा रहा है।
यह मामला दो दिन पुराना है। वाल्मीकि समाज के संत उमेशनाथ जी महाराज के नेतृत्व में ओम नमः शिवाय यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में कई संत और श्रद्धालु शामिल हुए जिसमे अखिल भारतीय कांग्रेस की सदस्य नूरी खान भी शामिल हुई। यात्रा का उद्देश्य देश प्रदेश में सुख शांति, खुशाली व मालवा क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना था। यात्रा चामुण्डा माता चोराह के पशुपतिनाथ मंदिर से शुरू हुई जो की शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए महाकाल मन्दिर तक पहुंची। शहर में कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत भी हुआ। पूरी यात्रा में सभी लोगो ने ओम नमः शिवाय के जय कारे लगाए। नूरी खान ने भी भगवा साड़ी पहनकर ओम नमः शिवाय का जाप किया।
दरअसल यात्रा का विवाद तब सामने आया जब कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने यात्रा में शामिल होने की पोस्ट फेसबुक पर अपलोड की। पोस्ट के फेसबुक पर लोड होने के बाद कई विवादित कमेन्ट्स आने लगेद्य मुस्लिम समाज द्वारा नूरी खान के खिलाफ फतवा जारी करने के भी कमेंट्स किए जा रहे है।
मामले में नूरी खान का कहना है कि उनका उद्देश्य हिन्दू मुस्लिम एकता को बढावा देना था और इसीलिए वे भगवा साड़ी पहनकर यात्रा में निकली। किसी भी रंग पर देष को बाटा जाना गलत है। देश को बाँटने वाले लोग एकता के इस कदम का विरोध कर रहे है।
यात्रा के समन्वयक संत उमेशनाथ महाराज ने मामले में कहा कि यह सनातन धर्म की बड़ी उपलब्धि है की एक मुस्लिम समाज की महिला यात्रा में शामिल हुई। यह विवाद का विषय नहीं है बल्कि धर्मो को आपस में जोड़ने का अच्छा प्रयाश है।
नूरी खान ने पहनी भगवा साड़ी, लगाए जयकारे तो हो गया फतवा जारी

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित