April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नीतीश ने की कार्यवाही राज्यसभा से कर दी शरद यादव की छुट्टी

नई दिल्ली। जनता दल यू ने राज्यसभा सदस्य शरद यादव को शनिवार को राज्यसभा में पार्टी के नेता पद से हटा दिया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनकी जगह आरसीपी सिंह ने ली। यादव ने बिहार में भाजपा के साथ हाथ मिलाने के पार्टी के फैसले का विरोध किया था। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इससे पहले राज्यसभा के सांसदों ने सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की और उच्च सदन में सिंह को जदयू का नेता नियुक्त करने संबंधी पत्र उन्हें सौंपा। सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र समझे जाते हैं।
राज्यसभा में जदयू के 10 सदस्य हैं। इसके पहले पार्टी ने कल रात अपने राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के कारण संसदीय दल से निलंबित कर दिया था। नीतीश कुमार और शरद यादव के बीच मतभेद तब सामने आए थे जब पिछले महीने नीतीश ने कांग्रेस और राजद के साथ संबंध खत्म कर बिहार में नई सरकार बनाने के लिए भाजपा से हाथ मिला लिए थे।

Share to...