April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, बिहार के बाहर एनडीए का हिस्सा नहीं होगी जेडीयू

लोकसभा चुनाव के बाद मोदी कैबिनेट में जेडीयू से एक भी मंत्री न बनाए जाने से खफा बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए के रिश्तों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पटना में कहा था कि हम पहले भी साथ थे और आगे भी साथ रहेंगे। इसके बाद ही पटना में जनता दल यूनाइटेड ;श्रक्न्द्ध की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया कि जेडीयू बिहार के बाहर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। बैठक में हुए फैसले के अनुसार नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड बिहार के बाहर होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव अकेली लड़ेगी। पार्टी की तरफ से जारी बयान के अनुसार जेडीयू जम्मू-कश्मीर, झारखंड, हरियाणा और दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी। जेडीयू की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, केसी त्यागी सहित पार्टी के सभी बड़े नेता उपस्थित थे।

Share to...