कान्हा के अनेक रूप हैं। बिहारी लाल की लीला ही कुछ ऐसी है जो भी एक बार उनके दर्शन कर लेता है बस उनका ही होकर रह जाता है। मुरली मनोहर का जन्म है तो उत्सव तो खास होगा ही। दुनिया भर के लोग कान्हा का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मना रहे है। दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में लड्डू गोपाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ है। कृष्ण जन्म के साथ ही सभी भक्त उत्साह से भर गए है। कोई नाच रहा है तो कोई खुश से रो रहा है। कान्हा के जन्म के भी अनेक रूप है।
भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर के मंदिरों में कन्हा के जयकारों से गूंज रही और छोटे-छोटे बच्चे कृष्ण कन्हैया की पोशाक पहनकर मंदिरों में झांकी देखने आए लोगों के आकषर्ण का प्रमुख केंद्र रहे। महाराष्ट्र में हजारों लोग भगवान कृष्ण के बचपन से जुड़ी घटनाओं को नृत्य नाटिका के रूप में पेश करने के लिए एकत्र हुए और दही हांडी का भी आयोजन किया गया।
साथ ही नगाड़ों की धूमधाम के साथ उन्हें फूलों से सजे पालने में बिठा कर झुलाया गया। भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और वृंदावन में लाखों तीर्थयात्रियों ने मुख्य मंदिरों में पूजा अर्चना की गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की। मुंबई में जन्माष्टमी पर दही हांडी उत्सव की धूम रही। 20 फुट से ऊंचा मानव पिरामिड बनाकर दही हांडी उत्सव मनाया।
नन्द के घर आनन्द भयो जय कन्हिया लाल की….

More Stories
Journalist Sapna Kumari Death News 2026: महिला पत्रकार सपना कुमारी के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया गहरा दुख, 4 लाख रुपये सहायता के निर्देश
Trainee Journalist Sapna Death News 2026: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: नो-एंट्री में घुसे डंपर ने युवा महिला पत्रकार को कुचला, मौके पर मौत
Robbery Case Updates: गुटखे के खाली पाउच और 500 सीसीटीवी कैमरों ने खोला राज, लाल आंखें और गाड़ी में सोने से हुआ था शक