पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब में हाल ही में हुई तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर कठोर आतंकवाद निरोधक कानून की गैर जमानती धारा लगायी गयी। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गुरुद्वारा ननकाना साहिब लाहौर के समीप वह स्थान है जहां सिखों के पहले गुरू गुरू नानक देव का जन्म हुआ था। इसे गुरुद्वारा जन्म स्थान भी कहा जाता है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार शुक्रवार को हिंसक भीड़ ने गुरुद्वारे पर हमला कर पथराव किया था। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस दल को हस्तक्षेप करना पड़ा था। स्थानीय मीडिया के अनुसार मुख्य आरोपी इमरान को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन