जम्मू-कश्मीर के गुरेज इलाके में नदी में मिला एक बच्चे के शव गुरुवार को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को सौंप दिया गया। दरअसल पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित बलतिस्तान का 7 वर्षीय आबिद शेख का शव नीलम नदी में बह कर गुरेज इलाके में आ गया था।
शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने मंगलवार को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान सीमा पार से चलाए जाने वाले कुछ सोशल मीडिया पेजों ने शव की शिनाख्त भी कर ली। गुरुवार को प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद भारतीय सेना से शव को पाकिस्तान को सुपुर्द कर दिया।
नदी मे बह कर आया था पाकिस्तान से बच्चे का शव, भारत ने सौंपा

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत