April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नक्सली हमला : मीडियाकर्मी समेत शहीद पुलिसकर्मी की बहादुरी पर रो पड़े एसपी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में 3 लोग शहीद हुए हैं। इनमें एक एएसआई, एक सहायक आरक्षक और एक मीडियाकर्मी भी शामिल हैं। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव इस घटना की जानकारी देते हुए भावुक हो गए।
एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि उनके जवान ने बहादुरी से नक्सलियों का सामना किया, अगर ऐसा ना होता तो दो और मीडियाकर्मियों को नुकसान पहुंच सकता था। अपने जवान के कारनामे को बताते हुए एसपी रो पड़े। उन्होंने कहा कि नक्सली नहीं चाहते हैं कि इस इलाके में विकास हो। एसपी ने कहा कि 2 रिपोर्टर जो दिल्ली से आए थे। वे 150 मीटर तक रेंगकर भागे, नक्सलियों ने उन्हें गोली मारने की कोशिश की तो मेरे जवान ने कूद कर उनको धक्का दिया, जिसमें वो शहीद हो गया। मैं अपने 30 लड़कों को शाबासी देता हूं कि उन्होंने 300 नक्सलियों को पीछे भागने पर मजबूर किया, नहीं तो दूसरे हमले में 30 के 30 शहीद हो सकते थे।

Share to...