सोमवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस बारे में ट्वीट किया है। सरकार ने रिक्त पदों को भरने के लिए अभियान चला दिया है। इसके तहत देश भर में शिक्षकों के 84,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला जाएगा।
अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए खुशखबरी हो सकती है। सरकार ने युवाओं के लिए देश भर में शिक्षकों के पदों पर बंपर वैकेंसी निकालने की घोषणा की है। सोमवार को एमएचआरडी ने ट्वीट कर कहा है कि देश भर में एक लाख रिक्त शिक्षक पदों की पहचान की गई है। इनमें केंद्र सरकार से 14,000 और राज्य सरकार से लगभग 84,000 पद हैं। इनमें से लगभग 14,000 पद अधिसूचित हैं। अन्य रिक्तियों को सूचित करने के लिए अभी राज्यों से संवाद जारी है।
एचआरडी ने ट्वीट पर ये भी जानकारी दी है कि 14 हजार पदों पर भर्तियां के लिए पहले ही नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। अब आने वाले समय में देश भर में 84 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। शिक्षक पदों पर ये भर्तियां देश भर के विभिन्न राज्यों में होंगी। ऐसे में इन भर्तियों के नोटिफिकेशन भी राज्य में मौजूद शिक्षक भर्ती विभागों द्वारा जारी किए जाएंगे।
देश भर में शिक्षकों के 84,000 पदों पर होगी भर्ती

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित