November 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देश के 25 जिल जहां 14 दिन पहले कोरोना वायरस के मरीज मिले लेकिन अब एक भी नहीं

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। आज लॉकडाउन का 20वां दिन है, और इसका असर भी देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश के 15 राज्यों के 25 ऐसे जिले हैं जहां पहले तो कोरोना वायरस के संक्रमित रोगी मिले थे, लेकिन पिछले 14 दिनों से यहां कोई नए मामले नहीं सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने रोजाना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन जिलों की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने इन 25 जिलों की जानकारी दी है जिसमें

गोंदिया- महाराष्ट्र, राजनांदगांव, दुर्ग और बिलासपुर- छत्तीसगढ़, दावनगिरी, कोडागू, तुमकुर और उडूपी- कर्नाटक, दक्षिण गोवा-गोवा, वायनाड और कोट्टायम- केरल, पश्चिम इंफाल-मणिपुर, राजौरी- जम्मू-कश्मीर, आइजोल पश्चिम- मिजोरम, माहे-पुडुचेरी, एसबीएस नगर- पंजाब पटना, नालंदा, मुंगेर- बिहार, 12-प्रतापगढ़-राजस्थान 13-पानीपत, रोहतक और सिरसा- हरियाणा 14-पौढ़ी गढ़वाल-उत्तराखंड 15-भद्रदारी कोठगुदेम- तेलंगाना

ये देश के ऐसे जिले हैं जहां 14 दिन पहले कोरोना वायरस के मरीज मिले थे। इसके बाद यहां का स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन को बेहद सख्ती से लागू किया। इसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिला, इसका नतीजा ये हुआ कि यहां पर 2 सप्ताह बाद कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे बेहद सकारात्मक रिपोर्ट करार दिया है।

बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 9152 है, जबकि भारत में अभी 7987 कोरोना वायरस के एक्टिव केस हैं, अबतक 856 लोग इलाज के दौरान ठीक हो चुके हैं। जबकि इलाज के दौरान 308 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 796 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज 7 पॉजिटिव सामने आए हैं जिसमें से एक की मृत्यु हो चुकी है।

Share to...