April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को 238 रन से हराकर क्लीन स्वीप

बेंगलुरु में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 238 रन से हराकर 2 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया। श्रीलंका के सामने 447 रन का टारगेट था। जवाब में मेहमान टीम 208 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से आर अश्विन ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल को 2 जबकि रवींद्र जडेजा को 1 विकेट मिला। मैच में बुमराह ने कुल 8 विकेट लिए। ऋषभ पंत मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।

दूसरी पारी में श्रीलंका की ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 107 टॉप स्कोरर रहे। 7 बैटर डबल डिजिट में भी नहीं जा सके। दोनों पारियों में फिफ्टी लगाने वाले श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज में 185 रन बनाने वाले ऋषभ पंत को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।

घरेलू मैदानों पर भारतीय टीम की ये लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीत है। भारत 2012 में आखिरी बार होम सीरीज हारा था। तब उसे इंग्लैंड ने पटखनी दी थी। उस समय महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। इसके बाद से अब तक भारतीय टीम ने कोई घरेलू टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई। अब तक किसी भी टीम ने अपने घरेलू मैदानों पर इतनी सीरीज नहीं जीतीं।

Share to...