April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिवाली से पहले अवैध रूप से भारत पहुंच रहे खतरनाक चीनी पटाखे, अलर्ट

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने दिवाली से पहले अवैध रूप से भारत पहुंच रहे खतरनाक चीनी पटाखों को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। ये चेतावनी सभी जांच और खुफिया एजेंसियों को दी गई है। डीआरआइ के अनुसार विदेश व्यापार नीति के संदर्भ में पटाखों का आयात प्रतिबंधित है।
चीनी पटाखे न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक हैं, बल्कि विस्फोटक नियम, 2008 के भी खिलाफ हैं क्योंकि इनमें रेड लेड, कॉपर ऑक्साइड और लिथियम जैसे प्रतिबंधित रसायन होते हैं। दूसरी ओर चीनी डीलर अपने सालाना फाइनेनशियल चारगेट को पूरा करने के लिए भारतीय बाजारों पर फोकस कर रहे हैं।
एएनआइ को मिले डीआरआइ के आधिकारिक पत्र के अनुसार पटाखों का आयात विदेश व्यापार नीति के संदर्भ में प्रतिबंधित है। केवल विदेश व्यापार महानिदेशक द्वारा जारी किए गए आयात लाइसेंस के बाद ही इसकी अनुमति है, लेकिन डीलर लाइसेंस से बचने के लिए दूसरे सामान की आड़ में अवैध तरीके से पटाखों को मंगा रहे हैं।

Share to...