दिल्ली में ऑड ईवन फॉर्मूला करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से 13 से 17 नवंबर तक ऑड ईवन फ़ॉर्मूला लागू करने का ऐलान कर दिया है। ऑड. ईवन का फॉर्मूले का नियम पिछली बार की तरह ही लागू होगा। दिल्ली सरकार की ओर से प्रेस कांन्फ्रेस करते हुए यातायात मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि सीएम केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा है। उन्होंने कहा है कि 500 डीटीसी बसें और चलाई जाएंगी। इसके अलावा 100 छोटी बसें मेट्रो चलाएगी जो छोटे रास्तों पर चलेगी। जिनकी गाड़ी पर सीएनजी स्टीकर लगे हैं वह भी लागू होंगे इसके अलावा नए भी जारी होंगे जो शुक्रवार 2 बजे से आईजीएल के 22 स्टेशनों पर मिलेंगे। ओला-उबर के लिए की भी मीटिंग हुई है ताकि वो सर्ज प्राइस न लगाएं।
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे को लेकर सरकार अब जागी है और इससे निजात पाने के लिए नए कदम उठा रही है। ऑड. ईवन फॉर्मूला लागू करने के साथ ही सभी तरह के निर्माण काम बंद कर दिए गए हैं।
दिल्ली में फिर लागू होगा ऑड-ईवन का फॉर्मूला

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित