April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए 3 आतंकी, ऐसे पहुंचे भारत

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने वजीराबाद इलाके से 3 आतंकियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकी खुखांर संगठन आईएसआईएस से जुड़े हैं। इनके नाम ख्वाजा मोइनुद्दिन, सैय्यद नवाज, अब्दुल समद हैं। पुलिस ने दावा किया कि ये तीनों ही अपनी विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे और उनके इशारे पर एनसीआर और यूपी बड़ी वारदात को अंजाम करने की फिराक में थे।


दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सैय्यद नवाज पहले भी हिंदू नेता सुरेश कुमार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। ख्वाजा मोइनुद्दिन को भी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। ये पहले से ही आईएसआईएस के संपर्क में था। पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही हैए आगे और भी कई बड़े खुलासे किए जा सकते हैं।

Share to...