कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। भारत में संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार 12 बजे तक 126 मरीजों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में कोरना वायरस के कारण लालकिला, राजघाट और कुतुब मीनार को बंद कर दिया गया है।
दुनिया में 6000 से ज्यादा लोगों को बेमौत मारने वाले कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। हर रोज देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में 12 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो गई है। जिसमें महाराष्ट्र से एक 3 साल की बच्ची भी शामिल है।
कोरोना से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। मुंबई, नवी मुंबई और यवतमाल में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव केस 39 तक पहुंच गया है। मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर चुकी है, जबकि ग्रुप टूर पर रोक लगा दी गई है। पुणे में अब तक सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आ चुके हैं। इन सबसे लोगों को बचाने के लिए सरकार ने सरकारी दफ्तर को सात दिनों तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए है।
भारतीय सेना ने कोरोना वायरस के मद्देनजर राजौरी और पुंछ जिलों के गांव केरी, दरहल, कुलली गलुठी और बिसाली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया। देश में अबतक 13 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित