April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

त्राल में मसूद अजहर का भतीजा समेत जैश के 3 आतंकी मारे गए

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के त्राल में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। इनमें से एक आतंकी उस्मान हैदर जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का भतीजा था। आतंकियों के पास एम-4 कार्बाइन राइफल भी मिली। आमतौर पर इनका इस्तेमाल स्नाइपर हमलों में होता है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
पुलिस ने बताया कि पुलवामा के त्राल में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों की ओर से की गई जवाबी कार्यवाही में 3 आतंकी ढेर हो गए। जैश ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें हैदर के मारे जाने की बात कबूली गई।

Share to...