April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तीन तलाक : भोपाल में नई स्ट्रैटजी बनाएगा पर्सनल लॉ बोर्ड

तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट की 6 महीने की रोक के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आगे की स्ट्रैटजी तय करने के लिए 10 सितंबर को भोपाल में एक मीटिंग करेगा। सरकार ने इस मामले में नया कानून नहीं लाने के संकेत दिए है। बता दें कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तीन तलाक के पक्ष में है। बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के वक्त दलील दी थी कि इस मसले पर कानून लाने की जरूरत नहीं है। बोर्ड अपने कानून के हिसाब से चलता है। बता दें कि तीन तलाक पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। एक हजार साल पुरानी इस प्रथा पर 5 जजों की बेंच ने 3ः2 की मेजॉरिटी से फैसला दिया। इसमें कहा गया कि तीन तलाक वॉइड अनकॉन्स्टिट्यूशनल याने कि असंवैधानिक और इलीगल मतलब गैरकानूनी है।

Share to...