April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तीन तलाक पर संसद में विधेयक लाने की तैयारी में मोदी सरकार

एक साथ 3 तलाक को जड़ से खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने खाका लगभग तैयार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सामने आ रहे 3 तलाक के मामलों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार विधेयक पेश कर सकती है। तीन तलाक पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार कानून बनाने पर विचार कर रही है।
यह भी तय माना जा रहा है कि संसद के शीतकालीन सत्र में 3 तलाक पर लगाम लगाने के लिए सरकार विधेयक पेश कर सकती है। एक साथ तीन तलाक पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को उचित कानून बनाने की सलाह दी थी। तत्कालीन चीफ जस्टिस जेएस खेहर और जस्टिस नजीर ने अल्पमत में दिए फैसले में कहा था कि तीन तलाक धार्मिक प्रैक्टिस है, इसलिए कोर्ट इसमें दखल नहीं देगा।

Share to...