April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तमिलनाडु में भारी बारिश, कन्याकुमारी में 4 की मौत

तमिलनाडु में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश और बंगाल की खाड़ी से उठ रहे एक साइक्लोन ओखी से कई इलाक़ों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गुरुवार को तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल के कई हिस्सों में जोरदार बारिश की आशंका जताई गई है। तमिलनाडु के तटीय भागों में बुधवार से ही भारी बारिश हो रही है। तूतीकोरिन, रुनेल्वेली, कन्याकुमारी, विरुद्धनगर समेत 7 जिलों में स्कूल गुरुवार को बंद रखे गए हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में आगामी 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका जताई है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी में 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। एनडीआरएफ की 2 टीमें कन्याकुमारी भेजी गई हैं। तमिलनाडु में 65-75 जबकि केरल में 50-60 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज हवाएं चल रही हैं।

Share to...