April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

डेम में नहाने गए दो युवक डूबे, एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी

विनोद पातरिया,बैतूल:- बैतूल जिले के मुलताई थाने के परसठानी में डेम में नहाने गए दो युवक़ डूब गए। दोनों युवक रविवार 12 बजे बांध में नहाने पहुंचे। दोनों युवकों के कपड़े और चप्पल बांध के तट पर पड़े मिले इससे उनके डूबने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू टीम युवकों की तलाश कर रही हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुलताई थाना प्रभारी सुनील लाटा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार मुलताई छिंदवाड़ा मार्ग पर स्थित ग्राम परसठानी बांध में 2 लोगों के डूबने की खबर है।

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि डूबने वालों में राहुल पिता जियालाल पाटेकर 20 वर्ष निवासी सांवरी एवं राहुल धुर्वे निवासी भयावाडी बैतूल ग्राम डहुआ के क्रेशर पर काम करते थे। रविवार को 12 बजे महिलावाडी बांध पर नहाने आए थे। अचानक दोनों पानी में डूब गए युवकों की चप्पल और कपड़े बांध के पास देख लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला दोनों युवकों को निकालने के लिए प्रयास कर रहा है। एसडीआरएफ की टीम भी डेम में दोनों को तलाश कर रही है।

Share to...