बुरहानपुर: मप्र के बुरहानपुर जिले में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया हैं। दर्दनाक हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई वही 8 मजदूर घायल है जिसमे 3 की हालत गंभीर हैं। दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को खण्डवा जिला अस्पताल ले जाया गया हैं। घटना देड़तलाई शेखपुरा के बीच हाइवे पर हुआ हैं।
जानकारी के अनुसार मजदूरों से भरा पिकअप वाहन खंडवा से देड़तलाई की और जा रहा था वही गन्ने से भरा ट्रक देड़तलाई से खंडवा की और जा रहा था। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया हैं। घटना में पिकअप सवार 6 मजदूरों की मौत हो गई है वही 8 मजदूर घायल है जिसमे 3 की हालत गंभीर हैं। सभी घायलों का खंडवा जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं।खकनार पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हैं।

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण