April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

टीम इंडिया ने अंतिम मुक़ाबले में न्यूजीलैंड को 168 रनों से हरा सीरीज 2-1 से जीती, T20 में भारत की सबसे बड़ी जीत

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम व निर्णायक मुकाबले में 168 रनों से हराकर 2-1 से करारी शिकस्त दी है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच अहमदाबाद में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 168 रनों के अंतर से जीत दर्ज की। यह टी20 में भारत की अपनी सबसे बड़ी जीत है।

भारतीय टीम ने टी20 के इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उसने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद टी20 मैच में चारों खाने चित करते हुए 168 रनों से करारी हार दी। यह रनों के लिहाज से टी20 में भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है।

इससे पहले भारतीय टीम के नाम आयरलैंड को 143 रनों के अंतर से करारी शिकस्त दी थी। यह मुकाबला 29 जून 2018 को डबलिन में खेला गया था। अब भारतीय टीम ने अपना इस जीत का रिकॉर्ड तोड़ा है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीरीज के अंतिम व निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 234 रनों के विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए शुभमन गिल ने 63 बॉल पर 126 रनों की आतिशी शतकीय पारी खेली। गिल के अलावा राहुल त्रिपाठी ने 22 बॉल पर 44 और हार्दिक पंड्या ने 17 बॉल पर 30 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से टिकनेर, मिचेल,ब्रेसवेल ओर ईश सोढ़ी को 1-1 विकेट मिला।

सीरीज जीतने के लिए कीवी टीम के सामने जीत के लिए 235 रनों का टारगेट था, लेकिन मेहमान टीम भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से 12.1 ओवर में 66 रन बनाकर ही ढेर हो गई। भारतीय टीम के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या ने 16 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जबकि अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी को 2-2 सफलता मिली। सभी विकेट तेज गेंदबाजों को ही मिले।

बल्लेबाजो के बाद गेंदबाजो के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड टीम को 168 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा किया और T20 इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

Share to...