November 16, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

टीम इंडिया को 63 साल में पहली बार वेस्ट इंडीज में 2-0 से जीत

भारत-वेस्ट इंडीज के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज भारत ने 2-0 से जीत ली। सीरीज का पहला और तीसरा मैच भारत ने जीता, जबकि दूसरा और चौथा मैच ड्रॉ रहा। इस सीरीज में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने कई बड़े मुकाम हासिल किए। कई ऐसी बातें हुईं, जो पहले कभी नहीं हुई थीं। हालांकि, आखिरी मैच ड्रॉ हो जाने की वजह से भारत के हाथ से नंबर वन टेस्ट रैंकिंग छिन गई और पाकिस्तान नंबर एक टेस्ट टीम बन गई।
विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने इस सीरीज में 2 टेस्ट जीतकर नया इतिहास लिखा। भारतीय टीम ने पहला टेस्ट इनिंग और 92 रन से जीता था, जबकि दूसरा मैच ड्रा रहा था।

Share to...