April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

टीकमगढ़ में 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ दुराचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालही का मामला टीकमगढ़ का है। एक गांव में 14 साल की एक लड़की से गांव के ही 4 लोगों ने रेप किया। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, एक अन्य की तलाश की जा रही है। टीकमगढ़ के एएसपी राकेश कुमार खाखा ने बताया कि टीकमगढ़ के मदुमार गांव में एक नाबालिग के साथ गैंग रेप की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मध्य प्रदेश में रेप की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। साल 2017 में राज्य सरकार ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने को भी मंजूरी दी थी। इसके बावजूद रेप की घटनाओं में कोई कमी नहीं आई है। टीकमगढ़ मामले में एएसपी ने बताया कि रेप के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, एक अन्य फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Share to...