April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन

महाराष्ट्र: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री का एक कार दुर्घटना में निधन (Cyrus Mistry Death) हो गया है। मुंबई के पास पालघर में रोड़ एक्सीडेंट में उनका निधन हो गया है। साइरस मिस्त्री और चार अन्य लोग पालघर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई. उनकी कंपनी के निदेशक ने उनकी मौत की पुष्टि की। 

बताया जा रहा हैं कि उनका वाहन तेज गति से जा रहा था,जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई जिसकी वजह से हादसे की बात कही जा रही हैं। बताया जा रहा है उनकी कार कोई महिला चला रही थी और कार में चार लोग सवार थे।

सायरस मिस्त्री की कार अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रही थी और मुम्बई से सटे पालघर में यह सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमे मिस्त्री की मौत हो गई है।

54 वर्षीय साइरस मिस्‍त्री भारतीय मूल के सबसे सफल और
ताकतवर कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के बेटे थे. साइरस मिस्‍त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ था. उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी. साइरस ने परिवार के पलोनजी ग्रुप में 1991 में काम करना शुरू किया था।

साइरस पल्लोनजी मिस्त्री
को जाने
साइरस पल्लोनजी मिस्त्री
(4 जुलाई 1968 – 4 सितंबर 2022) भारतीय मूल के एक आयरिश व्यवसायी थे। वह 2012 से 2016 तक टाटा समूह, एक भारतीय व्यापार समूह के अध्यक्ष थे।
वह समूह के छठे अध्यक्ष थे, और केवल दूसरे (नौरोजी सकलतवाला के बाद) जिनका उपनाम टाटा नहीं था।
2012 के मध्य में, उन्हें टाटा समूह के प्रमुख के लिए एक चयन पैनल द्वारा चुना गया और उसी वर्ष दिसंबर में कार्यभार संभाला। अक्टूबर 2016 में, टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के बोर्ड ने मिस्त्री को स्वेच्छा से इस्तीफा देने का अवसर देने के बाद अध्यक्ष पद से हटाने के लिए मतदान किया।
पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा फिर अंतरिम अध्यक्ष के रूप में लौटे, और कुछ महीने बाद नटराजन चंद्रशेखरन को नए अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया। हालाँकि, दिसंबर 2019 में, नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने चंद्रशेखरन की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को अवैध घोषित कर दिया और मिस्त्री को बहाल कर दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 10 जनवरी 2020 को NCLAT के आदेश पर रोक लगा दी।
मिस्त्री ने अदालत में क्रॉस अपील दायर कर एनसीएलएटी में विसंगतियों के लिए स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी बर्खास्तगी को बरकरार रखा।

Share to...