आईटीसी कंपनी ने मेन्सवियर ब्रांड जॉन प्लेयर्स रिलायंस रिटेल को बेच दिया है। आईटीसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह डील करीब 150 करोड़ रुपए की हो सकती है।
आईटीसी ने 2002 में यूथ फैशल अपैरल ब्रांड जॉन प्लेयर्स की शुरुआत की थी। इसे खरीदने से रिलायंस रिटेल और इसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एजियो डॉट कॉम का पोर्टफोलियो और मजबूत होगा। डील के तहत जॉन प्लेयर्स ट्रेडमार्क भी रिलायंस को ट्रांसफर कर दिया गया है। आईटीसी ने कहा है कि वह रणनीतिक समीक्षा के तहत लाइफस्टाइल रिटेल बिजनेस की रिस्ट्रक्चरिंग कर रही है।
जॉन प्लेयर्स ब्रांड को रिलायंस रिटेल ने खरीदा, यह हो सकती है डील की रकम

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान