April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जेएनयू में हंगामा, बढ़ी फीस पर पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों में भीषण भिड़ंत

जेएनयू में सोमवार को शुरू हुआ हंगामा और बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हॉस्टल फीस वृद्धि और हॉस्टल टाइमिंग हटाने को लेकर छात्र लंबे समय से इसे लागू न करने की मांग कर रहे हैं। सोमवार की सुबह यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दिन हजारों छात्र सड़क पर आकर प्रदर्शन करने लगे। कैंपस में चारों तरफ पुलिस लगा दी गई।
जेएनयू कैंपस गेट के बाहर चल रहे प्रोटेस्ट के कारण मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक करीब साढ़े चार घंटे कैंपस के भीतर फंसे रहे। गेट के बार भारी संख्या में स्टूडेंट प्रोटेस्ट कर रहे थे। स्टूडेंट मांग कर रहे हैं कि जब तक कुलपति उनसे मिलने नहीं आते हैं, वो वहां से नहीं हटेंगे। यहां प्रोटेस्ट कर रहे छात्र प्रतिनिधि से एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल ने मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि वो इस मामले का संज्ञान लेंगे। ये प्रदर्शन शाम को भी जारी रहा, 3 बजे के करीब पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच हाथापाई भी हुई।

Share to...